#BreakUp: ''मुझे कोई आईडिया नहीं कि दीपिका ने ऐसा क्यों किया!"
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच आईफा में सब कुछ ठीक नहीं था और ये प्रियंका चोपड़ा के एक बयान से साबित हो ही गया। हालांकि दोनों ने इस बात को इग्नोर करने की काफी कोशिश की।
लेकिन आखिरकार प्रियंका ने बयान दे भी दिया कि मुझसे दीपिका पादुकोण और मेरे एक साथ पिंगा डांस के बारे में मत पूछिए। मुझे कोई आईडिया नहीं कि हमने एक साथ डांस क्यों नहीं किया।
[SCORE CARD: दीपिका पादुकोण Vs कंगना रनौत ]
दरअसल, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ पिंगा पर परफॉर्म करने का ऑफर दिया गया। जहां प्रियंका चोपड़ा ने झट से हां कर दी, दीपिका पादुकोण ने इस ऑफर को तुरंत मना कर दिया।
अब दीपिका के मना करने की वजह क्या था ये तो नहीं पता लेकिन सूत्रों की मानें तो पहले वो प्रियंका के साथ परफॉर्म करने में इनसिक्योर थीं वहीं प्रियंका का क्वांटिको जहां स्पेन में धमाका कर चुका है।
वहीं दीपिका को ब्रिटिश अखबारों ने हाल ही में पहचाना तक नहीं था और उन्हें एक लंबी टांगों वाली हसीना (leggy lass) लिख दिया था।
[मैं किसी खान या कपूर की कमाई पर सुपरहिट नहीं हूं!]
बहरहाल है उम्मीद है कि ये खबरें सिर्फ अफवाहें हों और दोनों साथ में पिंगा करती दिख जाएं। जानिए बॉलीवुड की वो गर्लफ्रेंड्स जिन्हें साथ में परदे पर दिखना चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications