Priyanka Chopra: बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इंडिया आई एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लाइम लाइट में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं, हमेशा ही खबरों में बनी रहती ही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ पहली बार इंडिया आई हैं, सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हो रहे हैं।
दरअसल एक्ट्रेस पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, कपल की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
खास बात ये है कि प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी मालती का चेहरा पब्लिकली दिखाया है। निक जोनास के साथ देसी गर्ल को भारत की धरती पर देख काफी खुश हैं, फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इंडिया आते ही, प्रिंयका और निक ने पैपराजी के सामने खूब पोज किए। उन्होंने बेटी मालती से भी सभी को हैलो करवाया, सोशल मीडिया पर देसी गर्ल की फैमिली फोटो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स नन्हीं मालती को खूब प्यार दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, पिछले 2022 के जनवरी महीने में मालती का सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक अक्सर बेटी की फोटोज पोस्ट करते थे, लेकिन इमोजी के सहारे चेहरा छुपा देते थे। परंतु एक दो बार कुछ इवेंट में मालती के फोटोज पहले भी वायरल हो चुके हैं।
प्रियंका के आने के बाद एक्ट्रेस की बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के खबरों ने और जोर पकड़ लिया है, जाहिर है कि पिछले कुछ वक्त से आप पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें छाई हुई है। अब तो प्रियंका के आने के बाद शादी की खबरों पर फैंस ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. सीरीज में उनकी जोड़ी रिचर्ड मैडन के साथ दिखेगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा 'लव अगेन' का भी हिस्सा हैं, जो इंग्लिश लैंग्वेज में बन रही है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
