भाई की शादी का शगुन लेकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती भी कर रही हैं मामी के वेलकम की तैयारी, VIDEO

Priyanka Chopra arrived with Shagun of her brother Siddharth Chopra Wedding: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने राजामौली की फिल्म में काम करने का फैसला किया है जिसके लिए वह 30 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। बीते दिनों प्रियंका को फिल्म की शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। वहीं अब प्रियंका अपने घर पर भाई की शादी की तैयारियों में बिजी नजर आ रही हैं।
शगुन की बास्केट लेकर पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका को हाल ही में पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया जहां वह ऑरेंज कलर के सूट में नजर आईं। खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाए प्रियंका हाथ में शगुन की बास्केट लिए दिख रही हैं। उनके साथ ही उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही है। जो मामा की शादी को लेकर बहुत ही एक्साइटेड है, लेकिन पैपराजी से प्रियंका अपनी बेटी को बचाती नजर आईं। कभी वह मालती की आंखें ढक रहीं तो कभी वह मालती को गोट में लिए नजर आ रहीं।
पैपराजी ने की मालती से मिलने की रिक्वेस्ट
इसके बाद पैपराजी ने प्रियंका से रिक्वेस्ट भी की, कि वह मालती को भी कैमरे पर लाएं, लेकिन प्रियंका ने ऐसा नहीं किया। वह मुस्कुराते हुए और हाथ जोड़ते हुए वहां से निकल गईं।
दिखाईं शादी की तैयारियों की झलक
आपको बता दें कि बीते दिन प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ की शादी तैयारियों की झलकियां शेयर की थीं। प्रियंका जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका कभी डांस की तैयारी करती नजर आ रही हैं तो कभी वह परिवार और मेहमानों के साथ बैठी हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि प्रियंका भाई की शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications