नच बलिए 7: प्रियंका चोपड़ा, अनुराग बसु...कौन होगा तीसरा जज!

[टेलीविजन] नच बलिए 7 की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। इस सेलिब्रिटी रियलिटी डांस शो ने 6 सीज़न तक लोगों का काफी मनोरंजन किया। अब ये रियलिटी शो अपने सातवें सीज़न के साथ धूम मचाने को तैयार है। जितने रोचक इस शो के प्रतिभागी होते हैं उतने ही रोचक होते हैं इसके जजेज़।

priyanka-chopra

नच बलिए के नए सीज़न को होस्ट करते हुए बर्फी फेम अनुराग बसु और प्रियंका चोपड़ा नज़र आ सकते हैं। शो का कॉन्सेप्ट जजेज़ के लिए भी बहुत मज़ेदार रहा है। जजेज़ में एक डांसिंग स्टार एक्ट्रेस, एक डायरेक्टर और एक कोरियोग्राफर होता है। कई सीज़न से शो में जज की भूमिका में शिल्पा शेट्टी नजर आती रही हैं। उनके परफेक्ट पर सब फिदा रहते हैं।

लेकिन शिल्पा शेट्टी की जगह अब किसी और नाम पर चर्चा चल रही है और सारे नाम प्रियंका पर आकर रूक जा रहे हैं। हालांकि प्रियंका इस समय बेहद व्यस्त हैं। उनका एक पैर अमेरिका में तो दूसरा भारत में है। फिर भी उन्हें शो में जज बनने का ऑफर दिया गया है और वो इस पर विचार कर रही हैं।

वहीं शो में साजिद खान को रिप्लेस करके अनुराग बसु को लाया जा रहा है। इस सीट पर फरहान अख्तर और कुणाल कोहली भी बैठ चुके हैं। रही कोरियोग्राफर की बात तो सरोज खान और वैभवी मर्चेंट के बाद टेरेंस लूईस शो में लाए गए थे पर फिलहाल वो डांस इंडिया डांस की सुपरमॉम सीरिज़ भी जज करेंगे ऐसे में हो सकता है कि तीसरा जज भी नया हो।

पढ़िए टीवी की सारी खबरें hindi.filmibeat.com पर।
ट्विटर और फेसबुक पर हमें @filmibeatHi और Hindi Filmibeat पर फॉलो करें और पाएं टीवी का हर ट्विस्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X