निक जोनस की वाइफ बोलने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- भारत को मुझसे बाहर नहीं निकाल सकते

बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। बतौर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विश्व स्तर पर अपनी एक पहचान कायम की है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रिश्ते को भी लेकर कई बार चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस का प्रमोशन कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की यह भी भारत में 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सती का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जहां प्रियंका चोपड़ा ने भारत को लेकर अपना प्यार दिखाया वहीं निक जोनस की पत्नी बुलाये जाने पर कड़ी नाराजगी भी इंस्टाग्राम के जरिए जाहिर की है।

Priyanka chopra , Nick Jonas,

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों की तस्वीरें साझा की हैं। जहां पर लेख में प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, इसमें लिखा गया है कि निक जोनस की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिकी शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के कलाकार कीन रीव्स के बारे में बात की है।

प्लीज बताएं कि अभी भी महिलाओं के साथ - प्रियंका चोपड़ा

प्लीज बताएं कि अभी भी महिलाओं के साथ - प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस की पत्नी पढ़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए लिखा है कि दिलचस्प है कि सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, मुझे अभी भी निक जोनस की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाता है। द वाइफ ऑफ... कहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि प्लीज बताएं कि अभी भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना IMBdलिंक जोड़ना चाहिए?

भारत को मुझसे बाहर नहीं निकाल सकते

भारत को मुझसे बाहर नहीं निकाल सकते

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने बात करते हुए कहा है कि आप मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन आप भारत को मुझसे बाहर नहीं निकाल सकते हैं। मेरी संस्कृति और जो मैं हूं वो मेरे साथ बुलबुले में चला जाता है।

मेरा मंदिर मेरे साथ हमेशा है-प्रियंका चोपड़ा

मेरा मंदिर मेरे साथ हमेशा है-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने देश पर गर्व दिखाते हुए कहा कि मुझे कभी नहीं लगता है कि मैं घर से दूर हूं। मेरा घर मेरे साथ हमेशा है। मेरा मंदिर मेरे साथ हमेशा है। मेरा आचार मेरे साथ है।्रमैं हमेशा दोनों इंडस्ट्री को बैलेंस करना चाहती थी। दुनिया भर में बहुत कम एक्ट्रेस हैं जो कि ऐसा करने में सक्षम हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से जोनस हटाया

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से जोनस हटाया

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटा दिया। पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस था। जो कि अब सिर्फ प्रियंका चोपड़ा हो गया। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के साथ एक्ट्रेस की शादी पर भी सवाल उठा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी और रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 दिसंबर में हुई थी। निक जोनस प्रियंका चोपडा सेे1-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X