मल्लिका के ऊपर जंगली बिल्ली प्रियंका का वार!
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। मल्लिका का हाल ही में कांस फेस्टविल के दौरान दिया गया बयान कि भारत महिलाओं के लिहाज से पिछड़ा हुआ देश है बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेसेस को काफी नापसंद आ रहा है। सभी ने मल्लिका शेरावत के इस बयान की निंदा की है और साथ ही मल्लिका को भारत देश का अपमान करने के लिए दोषी ठहराया है। मल्लिका शेरावत की निंदा सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने ही नहीं बल्कि भारत देश की हर एक महिला नागरिक ने की है।
कुछ लोग तो इस बयान पर इस वजह से ध्यान नहीं देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि मल्लिका शेरावत का ये पब्लिसिटी के लिये अपनाया गया कोई घटिया तरीका है। लेकिन वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि मल्लिका शेरावत एक असंवेदनशील महिला हैं और उनके बयान हमेशा से ही अंसवेदनशील होते हैं। मल्लिका शेरावत के कांस महोत्वस के दौरान दिये गये बयान पर नाराज होते हुए प्रिंयका ने कहा "मैं इस बयान से बेहद बुरा महसूस कर रही हूं। जहां तक मल्लिका के बयानों का सवाल है तो मेरे विचार से वो हमेशा से असंवेदनशील होते हैं। एक महिला होने के नाते इस बयान ने मुझे काफी विचलित किया है। मेरे विचार से यह भारत को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश करता है।"
मल्लिका शेरावत अपने इस बड़े ही घटिया बयान की वजह से सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी मल्लिका शेरावत ट्रेंड कर रही हैं। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर मल्लिका के बयान को लेकर खलबली मची हुई है। आइये जानते है कि लोगों का मल्लिका के इस बयान को लेकर क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications