किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोली इतनी बड़ी बात- फूड सोल्जर का डर दूर करो
कई दिनों से जारी किसान आंदोलन को लेकर बॅालीवुड भी अपना समर्थन जता रहा है। दिलजीत दोसांझ के साथ कई बॅालीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने किसानों की मांग पर ध्यान देने की गुजारिश सरकार से की है। वहीं अब किसानों की मांग को पूरा करने की फेहरिस्त में दो नाम और शामिल हो गया है।
Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा से दूर विदेश में बैठ कर देश में किसानों के दर्द को अपने इस पोस्ट से सहारा देने की कवायद की है। उन्होंने किसान आंदोलन को सही ठहराते हुए ये बताया है कि कैसे किसान भारत के लिए सबसे अहम कार्य करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने शब्दों के जरिए किसानों के लिए अपना पूरा समर्थन और प्यार दिया है।

उन्होंने सरकार पर बिना किसी हमले के अपनी बात में उम्मीद और इस पूरे मामले के समाधान की बात की है। इसके साथ सोनम कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डैनियल वेबस्टर का एक क्वोट लिखा है। उनके पति आनंद आहूजा ने भी तस्वीर के जरिए किसान आंदोलन का सपोर्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications