प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल पूरे, शेयर की प्यारी तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। और प्रियंका - निक ने बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका ने अपनी और निक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। हर सफर में यूं ही तुम मेरे साथ रहो। निक ने भी प्रियंका की इस तस्वीर पर बेहद प्यारे कमेंट किए।

वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका के साथ अपनी चर्च वाली शादी के दिन की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका को दुनिया की सबसे प्यारी पत्नी कहा। वहीं प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा - लव यू मेरी जान।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी सनातन धर्म के हिसाब से हुई। इसके बाद दोनों ने चर्च वेडिंग भी की। उनकी शादी की तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद है। यहां देखिए उनकी शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












