प्रियंका चोपड़ा बनी मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी, काफी समय से थी प्रेगनेंसी की अफवाहें

गपशप गली में काफी समय से प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहें थीं और अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे के आने की खुशखबरी सबके साथ शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक प्यारे से बच्चे के माता पिता बन चुके हैं। प्रियंका और निक ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा - बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और निक एक बच्चे के माता पिता बन चुके हैं। हमने सरोगेसी का सहारा लिया है। हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि हमें इस खुशी को सेलिब्रेट करने का समय दें क्योंकि ये हमारे परिवार के लिए इकट्ठा जश्न मनाने का समय है।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-welcome-a-baby-confirm-becoming-parents-with-instagram-post

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की अफवाहें काफी तेज़ी से उड़ी थीं। वहीं अब अगर ध्यान दिया जाए तो प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपने बच्चे के आने की खुशखबरी अनाउंस की थी लेकिन उस वक्त उन्हें किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था।

जोनस ब्रदर्स के रोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था - मैं और निक उम्मीद से हैं। लेकिन उन्होंने इसे आगे एक चुटकुले का रूप दे दिया। अब प्रियंका ने कंफर्म किया है कि वो मां बन चुकी हैं।

बेटा या बेटी

बेटा या बेटी

प्रियंका और निक दोनों ने खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है लेकिन दोनों ने ही इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। वहीं प्रियंका और निक के दोस्त, लगातार इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को लिली सिंह, लारा दत्ता समेत कई स्टार्स ने मां बनने की बधाई दी।

कई बार उड़ी हैं प्रेगनेंसी की अफवाहें

कई बार उड़ी हैं प्रेगनेंसी की अफवाहें

गौरतलब है कि पिछले दो साल से प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। जब भी प्रियंका चोपड़ा का वज़न बढ़ता है या उन्हें गलत एंगल पर कैमरों में कैद कर लिया जाता है, उनकी प्रेगनेंसी की खबरें उड़ जाती हैं। एक बार तो प्रियंका ने खुद बताया कि क्रिसमस के त्योहार पर उन्होंने ज़्यादा खा लिया और छुट्टियों में बढ़े वज़न को लोग अब प्रेगनेंसी बता रहे हैं।

तलाक की भी उड़ी अफवाहें

तलाक की भी उड़ी अफवाहें

प्रियंका चोपड़ा ने कल पूरी दुनिया को हिला दिया जब उन्होंने अपने और निक जोनस के तलाक की खबरों को हवा दी। कारण था ये कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया से निक जोनस का सरनेम हटा दिया और अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्रियंका चोपड़ा कर लिया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने तलाक की खबरों का खंडन किया।

मां बनने की कर रही थीं तैयारी

मां बनने की कर रही थीं तैयारी

प्रियंका चोपड़ा पिछले दो सालों से मां बनने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में इस बारे में बात भी की। वहीं निक जोनस के जोनस ब्रदर्स रोस्ट में भी उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया कि निक के बाकी दोनों भाईयों का परिवार पूरा हो चुका है और अब बस उन्हें ही अपना परिवार पूरा करना है।

जल्दी ही करेंगी वापसी

जल्दी ही करेंगी वापसी

बात करें प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड की करियर की तो वो एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म जी ले ज़रा में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर की मशहूर फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन होगा जिसकी डिमांड फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट बेस्ट फ्रेंड्स के किरदार में नज़र आएंगी जो एक ट्रिप पर निकलती हैं।

हो रही थीं ट्रेंड

हो रही थीं ट्रेंड

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें एक प्यारा सा फोटो फ्रेम नज़र आ रहा है। गौर से देखने पर समझ आया कि फ्रेम है किस चीज़ का।दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मंडप में सात फेरे लेते हुए जिस चुन्नी के साथ गठबंधन किया था, उन्होंने वो चुन्नी फ्रेम करवा ली है। और अब लोग बस शादियों के बाद इस ट्रेंड के फॉलो होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

2018 में लिए सात फेरे

2018 में लिए सात फेरे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी सनातन धर्म के हिसाब से हुई। इसके बाद दोनों ने चर्च वेडिंग भी की। उनकी शादी की तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद है। दोनों 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X