Malti Marie Chopra के साथ मम्मी प्रियंका - पापा निक की पहली दिवाली की पूजा, एक जैसे कपड़ों में नज़र आई तिकड़ी

Malti Marie Chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी Malti Marie Chopra के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई। इस मौके पर नन्हीं मालती भी पापा और मम्मी के जैसे ही कपड़े पहनी नज़र आईं। पूरा परिवार, सफेद रंग के आउटफिट्स में दिवाली मनाता दिखा। इस मौके पर मालती ने मम्मी प्रियंका और पापा निक जोनस के साथ अपनी पहली दिवाली पूजा की।

ये तस्वीरें निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सबको दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि निक जोनस को भारतीय परंपरा और भारतीय त्योहार काफी ज़्यादा पसंद है और वो अक्सर इन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर मनाते हैं।

बेटी का नहीं दिखाया चेहरा

बेटी का नहीं दिखाया चेहरा

निक जोनस ने प्रियंका और मालती के साथ अपनी तस्वीरें तो शेयर कीं लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने मालती का चेहरा नहीं दिखाया और उनके चेहरे पर दिल वाला इमोजी बना दिया।

निभाई परफेक्ट दामाद की ड्यूटी

निभाई परफेक्ट दामाद की ड्यूटी

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ दिवाली डिनर करते दिखाई दिए। इस दौरान, निक जोनस, परफेक्ट दामाद की ड्यूटी निभाते दिखाई दिए और मधु चोपड़ा को सहारा देते हुए उनका हाथ थामे चलते दिखे।

सरोगेसी से बेटी का जन्म

सरोगेसी से बेटी का जन्म

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के ज़रिए एक बच्ची को जन्म दिया है जिसकी डिलीवरी समय से 12 हफ्तों पहले हो गई थी। इस बच्ची की डिलीवरी अप्रैल में होनी थी। काफी समय तक बच्ची ICU में डॉक्टर्स की देख रेख में थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, काफी समय से बच्चा प्लान करना चाह रहे थे। सरोगेसी के ज़रिए बच्ची पैदा करने पर दोनों को को काफी ट्रोल भी किया गया। बच्ची के जन्म के बाद ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी। लेकिन इस तस्वीर में निक और प्रियंका, निक के भाई जो जोनस की बेटी विला के साथ नज़र आ रहे हैं।

सुनने पड़े ताने और आलोचनाएं

सुनने पड़े ताने और आलोचनाएं

सरोगेसी से बच्ची के जन्म के बाद प्रियंका और निक की काफी आलोचना की गई। एक रिपोर्ट का मानना था कि दोनों बच्चा चाहते थे लेकिन काफी व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। वहीं लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सरोगेसी के अमीर संस्कृति बनते जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन मांओं को रेडीमेड बच्चा गोद में लेकर कैसा लगता होगा? क्या उन्हें सच में ममता का एहसास हो पाता होगा?

मां बनने की ख्वाहिश

मां बनने की ख्वाहिश

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर मां बनने पर बात भी की थी। प्रियंका ने ये भी बताया कि अब वो मां बनने के लिए तैयार है और इस लिहाज़ से भी तैयारी कर रही हैं। वो इसका स्वाद चखना चाहती हैं और आने वाले कुछ सालों में ये भी पूरा हो जाएगा। निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।

इंजॉय कर रही हैं समय

इंजॉय कर रही हैं समय

इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने काम से ब्रेक लेकर अपना सारा समय केवल अपनी बेटी को दे रही हैं। जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X