प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस ने लॉस एंजिलिस के घर में साथ में की महाशिवरात्रि की पूजा, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक परफेक्ट कपल हैं। दोनों ने ना ही केवल एक दूसरे को पूरी तरह से अपनाया है बल्कि एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता को भी पूरी तरह से अपना चुके हैं। निक जोनस भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बेहद पसंद करते हैं और अब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ महाशिवरात्रि की पूजा की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जहां वो निक जोनस के साथ भगवान शिव की एक मूर्ति के सामने पूजा करती दिखाई दे रही हैं। ये मूर्ति उनके लॉस एंजिलिस के घर में स्थित है।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-perform-mahashivratri-puja-at-their-la-home-see-pics

महाशिवरात्रि, हिंदुओं का बड़ा त्योहार है और प्रियंका - निक इस त्योहार को मनाते दिखे। उनकी बेटी का भी ये पहला त्योहार होगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि नानी बनकर वो बहुत ही ज़्यादा खुश हैं। हालांकि अभी बच्ची का नामकरण नहीं किया गया है।

हाल ही में हुआ बेटी का जन्म

हाल ही में हुआ बेटी का जन्म

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के ज़रिए एक बच्ची को जन्म दिया है जिसकी डिलीवरी समय से 12 हफ्तों पहले हो गई थी। इस बच्ची की डिलीवरी अप्रैल में होनी थी। काफी समय तक बच्ची ICU में डॉक्टर्स की देख रेख में थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, काफी समय से बच्चा प्लान करना चाह रहे थे। सरोगेसी के ज़रिए बच्ची पैदा करने पर दोनों को को काफी ट्रोल भी किया गया। बच्ची के जन्म के बाद ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी। लेकिन इस तस्वीर में निक और प्रियंका, निक के भाई जो जोनस की बेटी विला के साथ नज़र आ रहे हैं।

ऑनलाईन ट्रोलिंग का शिकार

ऑनलाईन ट्रोलिंग का शिकार

सरोगेसी से बच्ची के जन्म के बाद प्रियंका और निक की काफी आलोचना की गई। एक रिपोर्ट का मानना था कि दोनों बच्चा चाहते थे लेकिन काफी व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। वहीं लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सरोगेसी के अमीर संस्कृति बनते जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन मांओं को रेडीमेड बच्चा गोद में लेकर कैसा लगता होगा? क्या उन्हें सच में ममता का एहसास हो पाता होगा?

पहले भी दिया था बच्ची के आने का हिंट

पहले भी दिया था बच्ची के आने का हिंट

लॉकडाउन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने काफी समय साथ बिताया। ऐसे में जब प्रियंका की ज़्यादा तस्वीरें दिखाई नहीं दीं तो हर किसी ने उनके प्रेगनेंसी की खबरों पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये तस्वीर भी प्रियंका - निक के लॉकडाउन के दिनों की है। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपने बच्चे के आने की खुशखबरी अनाउंस की थी लेकिन उस वक्त उन्हें किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था।जोनस ब्रदर्स के रोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था - मैं और निक उम्मीद से हैं। लेकिन उन्होंने इसे आगे एक चुटकुले का रूप दे दिया।

निक जोनस में देखती हैं पिता की छवि

निक जोनस में देखती हैं पिता की छवि

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर मां बनने पर बात भी की थी। प्रियंका ने ये भी बताया कि अब वो मां बनने के लिए तैयार है और इस लिहाज़ से भी तैयारी कर रही हैं। वो इसका स्वाद चखना चाहती हैं और आने वाले कुछ सालों में ये भी पूरा हो जाएगा। निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।

शादी का बेहद खास ट्रेंड

शादी का बेहद खास ट्रेंड

प्रियंका चोपड़ा कुछ महीनों पहले कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें एक प्यारा सा फोटो फ्रेम नज़र आ रहा है। गौर से देखने पर समझ आया कि फ्रेम है किस चीज़ का।दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मंडप में सात फेरे लेते हुए जिस चुन्नी के साथ गठबंधन किया था, उन्होंने वो चुन्नी फ्रेम करवा ली है। और अब लोग बस शादियों के बाद इस ट्रेंड के फॉलो होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

2018 में लिए सात फेरे

2018 में लिए सात फेरे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी सनातन धर्म के हिसाब से हुई। इसके बाद दोनों ने चर्च वेडिंग भी की। उनकी शादी की तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद है। दोनों 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

जल्दी ही काम पर लौटेंगी

जल्दी ही काम पर लौटेंगी

बात करें प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड की करियर की तो वो एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म जी ले ज़रा में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर की मशहूर फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन होगा जिसकी डिमांड फैन्स काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट बेस्ट फ्रेंड्स के किरदार में नज़र आएंगी जो एक ट्रिप पर निकलती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X