रोमांटिक लिप लॅाक के साथ प्रियंका चोपड़ा- निक ने किया 2020 का स्वागत, Video वायरल
बीते साल की तरह साल 2020 में भी चर्चा हो रही है प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की। पूरे साल जहां दोनों का रोमांस चर्चा में रहा। वहीं साल 2020 के पहली तारीख की खबरों में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने अपनी जगह बना ली है। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
एक बार फिर से नए साल में प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की सिजलिंग और रोमांटिक तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। साल 2020 का स्वागत करने के लिए प्रियंका-निक एक कॅान्सर्ट का हिस्सा बनें। बता दें कि निक इस कॅान्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान प्रियंका भी वहां पहुंची और निक के साथ रोमांटिक लिप लॅाक करते हुए नए साल का स्वागत किया।

निक के साथ उनके भाईयों ने अपनी पार्टनर के साथ लिप लॅाक किया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब निक और प्रियंका का रोमांस छाया है।
इससे पहले भी दोनों कई जगहों पर एक दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते हुए नजर आ चुके हैं। काम के लिहाज से प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर फिल्म में नजर आयेंगी। वह इसकी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिलहाल वह वेकेशन पर हैं और अपने पति निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Priyankachopra_philippines (@priyankachopra_philippines) on


Click it and Unblock the Notifications