प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की बेटी का हुआ नामकरण - इतने लंबे नाम की बेहद खूबसूरत वजह
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी का परिवार में स्वागत किया है। सरोगेसी के ज़रिए हुई ये बेटी ने प्रियंका और निक की को बेहद खुशी दी है और अब इस नन्हीं गुड़िया का नामकरण भी हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनस।
Recommended Video
मालती एक खूबसूरत फूल है जो बेहद सुगंधित रहता है। संस्कृत मूल के इस शब्द का मतलब चांदनी भी होता है। वहीं मैरी का मतलब है समुद्र से आती रोशनी। वहीं मैरी, प्रभु यीशु की मां का नाम भी है।

गौैरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी से अभी तक उनकी मां मधु चोपड़ा भी नहीं मिल पाई हैं। मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। वहीं मालती की मौसी, परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक रियलिटी शो पर अपनी भांजी के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो अभी बहुत छोटी है इसलिए भारत में नहीं आ पाएगी।

मां पर रखा है नाम
दिलचस्प है कि प्रियंका और निक की बेटी के नाम का मतलब जहां बताया जा रहा है वहीं इसका मतलब केवल शब्दों के अर्थ से नहीं बल्कि और गहरा है। प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी है जो कि उसकी दादी और नानी के नाम से लिया गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां का पूरा नाम है डॉ. मधु मालती चोपड़ा। वहीं निक जोनस की मां का पूरा नाम है डेनीस मैरी जोनस।

22 जनवरी को किया एलान
प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 18 जनवरी को हुआ था और प्रियंका ने इस बात का एलान 22 जनवरी को किया। उनकी बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट से ही उसका नाम मालती मैरी बताया जा रहा है। वहीं बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक, मालती के जन्म का समय रात के 8 बजे के करीब है। तस्वीर में प्रियंका और निक, निक के भाई जो जोनस के बेबी के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभी तक निक और प्रियंका की बेटी की तस्वीर सामने नहीं आई है।

समय से पहले आई खुशी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म, समय से 12 हफ्तों पहले ही हो गया था जिससे पूरा जोनस परिवार चकित था। इस बच्चे की डिलीवरी की तारीख, अप्रैल महीने में थी। यही कारण था कि प्रियंका और निक ने अप्रैल महीने का पूरा समय अपने लिए खाली रखा था। लेकिन बच्ची का जन्म 12 हफ्तों पहले ही हो गया और वो काफी समय तक डॉक्टर्स की देख रेख में ही थी।

नहीं मिल पा रहा था वक्त
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, काफी समय से बच्चा प्लान करना चाह रहे थे लेकिन दोनों का शेड्यूल इतना बिज़ी था कि उन्हें वक्त ही नहीं मिल पा रहा था। दूसरी तरफ, प्रियंका की उम्र भी तेज़ी से आगे बढ़ रही थी। इसलिए 39 साल की प्रियंका चोपड़ा और 29 साल के निक जोनस ने सरोगेसी का सहारा लिया। वहीं जो जोनस की बेटी के जन्म के बाद से ही निक और प्रियंका भी अपना परिवार पूरा करना चाह रहे थे।

सरोगेसी पर उठे कई सवाल
अमरीकी मैगज़ीन डेली मेल की एक रिपोर्ट में दबी ज़ुबान में प्रियंका के व्यस्तता के चलते सरोगेसी का रास्ता अपनाने की बात सामने आने के बाद लेखिका तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी को लेकर कुछ बेहद सख्त बातें कहीं। उनका कहना था कि इन सभी मां को कैसा लगता होगा जब इनकी गोद में एक रेडीमेड बच्चा इन्हें दे दिया जाता होगा। क्या ये उस बच्चे से भी उतना लगाव महसूस करती होंगी? तसलीमा नसरीन ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा - सरोगेसी केवल एक ज़रिया है अमीरों का गरीबों की गरीबी का फायदा उठाने का। अगर बच्चा ही चाहिए, तो उसे अडॉप्ट कर लीजिए। बच्चों को विरासत में केवल आपके गुण मिलने चाहिए। हालांकि, तसलीमा नसरीन ने साफ किया कि ये सरोगेसी को लेकर उनका मानना है और इसका निक जोनस या प्रियंका चोपड़ा से कोई लेना देना नहीं है।

बढ़ा वज़न तो प्रेगनेंसी की अफवाहें
लॉकडाउन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने काफी समय साथ बिताया। ऐसे में जब प्रियंका की ज़्यादा तस्वीरें दिखाई नहीं दीं तो हर किसी ने उनके प्रेगनेंसी की खबरों पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। जब भी उनका वज़न थोड़ा सा ज़्यादा बढ़ जाता है, माना जाने लगता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ महीनों पहले भी उनकी ये तस्वीर वायरल हुई थी। त

निक में दिखती है पिता की छवि
एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर मां बनने पर बात भी की थी। प्रियंका ने बताया कि वो कभी भी अपने फैसले अपनी बच्ची पर थोपना नहीं चाहेंगी। एक और इंटरव्यू में निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ये भी बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications