प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी के सामने कर दी ऐसी हरकत, नन्ही मालती ने शर्माकर आंखें की बंद, PHOTOS VIRAL

Priyanka Chopra

Priyanka chopra and nick Jonas Latest Photos: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज की वजह से फैन्स के दिलों में जगह बना लेती हैं। प्रियंका चाहें भारत में हों या विदेश में उनकी फैन फॉलोइंग दोनों ही जगह काफी अच्छी है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैन्स के साथ हर एक अपडेट शेयर करना पसंद करती हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर निक जोनस के कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जी हां, जो कोई भी प्रियंका निक और नन्ही मालती की यह तस्वीर देख रहा है कमेंट किए बगैर खुद को रोक नहीं पा रहा है।

प्रियंका ने शेयर कीं कॉन्सर्ट की तस्वीरें
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर ने ही फैन्स का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं मम्मी पापा को किस करता देख नन्ही मालती शर्मा जाती हैं और वह अपनी आंखें बंद कर लेती हैं। यह तस्वीर फैन्स तो बेहद पसंद आ रही है वहीं अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती पापा निक का कॉन्सर्ट एंजॉय कर रही हैं। तीसरी तस्वीर में मालती स्टेज की सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। कभी मालती माइक से खेलती दिख रही हैं तो कभी प्रियंका अपनी सास के साथ खड़ी नजर आती हैं।

फैन्स ने कमेंट कर की जमकर तारीफ
बता दें कि इन तस्वीरों के शेयर होते ही इन तस्वीरों पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ पहली तस्वीर ने तो दिल जीत लिया है मालती कितनी शर्माती नजर आ रही है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा वाह बेटी बड़ी ही समझदार है। तीसरे यूजर ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा- प्रियंका ने मालती को काफी अच्छे संस्कार दिए हैं। बता दें कि प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही चंद मिनटों में छा गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X