प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस संग वायरल हुआ 3 सेकंड का ऐसा क्लिप, नजारा देख भड़के लोग

Priyanka chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन गई हैं। हर कोई प्रियंका चोपड़ा के लुक्स और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करता है। सोशल मीडिया पर तो प्रियंका खास एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब प्रिंयका अपने इंस्टा हैंडल पर कोई पोस्ट ना करें। वहीं हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने तमाम तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
43 वें जन्मदिन पर वेकेशन पर गईं प्रियंका
दरअसल प्रियंका के 43 वें जन्मदिन पर निक जोनस पत्नी को वेकेशन पर लेकर गए। जहां से प्रियंका और निक की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। कभी प्रियंका बिकिनी पहनकर समंदर में पोज करती नजर आती हैं तो कभी निक जोनस प्रियंका को अपनी बाहों में समेटे दिखते हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका का एक समंदर किनारे से वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर खासतौर पर भारतीय फैन्स खुश नहीं हैं।
प्रियंका के इंटीमेट वीडियो को देख फूटा फैन्स का गुस्सा
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बीच किनारे पति निक जोनस के ऊपर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं समंदर की तेज लहरें दोनों की भिगो रही हैं। यह वीडियो बैक साइड से लिया गया है। दोनों के इस इंटीमेट वीडियो को देखने के बाद भारतीय फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा- आप बिकिनी में पोज देती हो वो अच्छा है, लेकिन यह अजीब लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- समंदर किनारे कौन ऐसा वीडियो बनाता है। MMS बनाना था क्या। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जरा भी अच्छा नहीं लगा रहा है, सो चीप।
एक दम विदेशी हो गई हैं प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में ही रहती हैं। भारत में उनका आना बहुत कम होता है। वह हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं, लेकिन बता दें कि उनके पास कई हिंदी फिल्मों के भी प्रोजेक्ट हैं। प्रियंका के दो हिंदी प्रोजेक्ट पर चर्चा तेज है। पहली एस. एस. राजामौली की फिल्म है जिसमें प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए प्रियंका 30 करोड़ रुपये ले रही हैं। वहीं इसके अलावा प्रियंका 'जी ले जरा' को लेकर भी चर्चाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications