..................... प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस असम बाढ़ डोनेशन Priyanka chopra and nick jonas donation for Assam Flood relief - Hindi Filmibeat

असम बाढ़ के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा- मैंने और निक ने राहत के लिए किया दान, लोगों से की अपील !

प्रियंका चोपड़ा असम की ब्रांज एंबेसडर हैं। वह राज्य में पर्यटन का समर्थन करती रहती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस असम बाढ़ के लिए सामने आए हैं। आपको बता दें कि कोरोना के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने कई तरह के डोनेशन किए।

वहीं इस बार मानसून की भारी बारिश से आई असम बाढ़ के लिए राहत देने के लिए अपनी तरफ से डोनेशन दिया है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील भी की है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि हम सभी इस वक्त महामारी के प्रभावों से निपट रहे हैं। भारत का एक राज्य असम एक और बड़े संकट से जूझ रहा है।

Priyanka chopra , Nick jonas

ये भारी बारिश से तबाह हो गया है। लाखों लोगों का जीवन इससे प्रभावित हुआ है। आपके अटेंशन और सपोर्ट की जरूरत है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों की डिटेल शेयर कर रही हूं। जो असम में ग्राउंड लेवल पर अच्छा काम कर रहे हैं। हमने और निक ने बाढ़ में राहत पहुंचाने के लिए दान किया है। आइए हम ऐसे संगठनों का समर्थन करें।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ लगातार कोरोना से निपटने के लिए कई तरह से मदद कर रही हैं। महिलाओं की मदद के लिए उन्हें 76 लाख रुपए का दान करने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X