..................... प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने असम के बाद, की बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद | Priyanka Chopra And Nick Jonas Donate For Bihar Flood Relief - Hindi Filmibeat

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस- किया बड़ा डोनेशन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने असम के बाद अब बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा कि भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। लोग भारी तबाही से जूझ रहे हैं। प्रियंका ने अपने फैंस को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहा है।

बता दें, बिहार में 11 जिलों की 25 लाख आबादी बाढ़ग्रस्त हुई है। इस वर्ष अब तक बाढ़ से 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दरभंगा और पश्चिम चंपारण के चार-चार लोग शामिल हैं। एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की आठ टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा- "भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं। वे लोग भारी तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। अब आपकी बारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X