Gadar 2: प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने अनिल शर्मा को फूलों के साथ भेजा खास नोट, डायरेक्टर ने दिया जवाब

Priyanka Chopra and Nick Jonas congratulate Anil Sharma: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 की सफलता की गूंज अब अपने देश से बाहर ओवरसीज में भी छा चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जैसा तहलका मचाया है, पूरी इंडस्ट्री इसे लेकर उत्साहित दिख रही है। वहीं, अब सात समुंदर पार से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी फिल्म के डायरेक्टर को बधाई दी है।
जी हां, प्रियंका और उनके पति निक ने डायरेक्टर अनिल शर्मा के लिए खास तोहफा भिजवाते हुए उन्हें फिल्म की सक्सेस की बधाई दी है। डायरेक्टर ने खुद तोहफे की तस्वीर शेयर करते हुए कपल को शुक्रिया कहा है।
प्रियंका- निक ने डायरेक्टर के लिए भेजा खास नोट
अनिल ने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर की हैं, जहां हम खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता और उसके साथ रखा एक नोट देख सकते हैं। नोट में लिखा है- "डियर अनिल सर, आपको गदर 2 की सक्सेस के लिए बहुत-बहुत बधाइयां। आने वाले समय के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार प्रियंका और निक।"
प्रियंका और निक का नोट शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा- "ढेर सारी विशेज के लिए आप दोनों का बहुत शुक्रिया। आपके इस जेस्चर ने मेरा दिल छू लिया।"
अनिल शर्मा के साथ काम कर चुकीं प्रियंका
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अनिल शर्मा की फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। जिसमें वो सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ दिखाई दी थीं। यह उनकी रिलीज हुई दूसरी फिल्म थी।
कोई शक नहीं कि गदर 2 की सफलता पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री झूम रही है। 21 अगस्त को लंदन में गदर 2 की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। सनी देओल इस खास स्क्रीनिंग को अटेंड करने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर के व्यू सिनेमा हॉल पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications