प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा ड्रीम हाउस- जिसने भी कीमत सुनी वो चौंक गया!
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक साल होने वाला है और काफी समय से चर्चा थी कि दोनो अपने लिए एक ड्रीम हाउस की तलाश में हैं। खबर आ रही है रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तलाश अब खत्म हो गई है। निक जोनस और प्रियंका ने एक घर ढूंढ लिया है जिसकी कीमत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। गौरतलब है कि प्रियंका और निक के इस ड्रीम हाउस की कीमत लगभग 144 करोड़ रुपए है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक खबर के मुताबिक दोनो ने करीब 2000 स्क्वायर फीट की लॉस एंजेसिल के नजदीक बसे शहर एनचीनो में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस घर में करीब 11 बेडरूम्स हैं।

साथ ही निक जोनस के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर ने भी उनके पास 1500 स्क्वायर फुट की जगह खरीदी है जो कि 100 करोड़ की है। दोनों भाईयों की जगह एक दूसरे से केवल तीन मील की दूरी पर हैं।
अब इस खबर को सामने आते ही तहलका मचना तो लाजमी था। बता दें कि इस घर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इस जगह को निक ने एक फार्म हाउस की तरह घरीदा है।


Click it and Unblock the Notifications