बर्फ में रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, तस्वीरें देख लोगों ने कह डालीं ऐसी बातें!

Recommended Video
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं और उनके साथ अब उनकी बेटी मालती भी होती है। एक बार फिर से ये इंटरनेशनल जोड़ा खबरों का हिस्सा है और कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और मालती के साथ कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं और ये काफी रोमांटिक हैं। जी हां, इस दौरान उन्होंने अमेरिका के एस्पेन में स्की वेकेशन से तस्वीरें साझा की हैं।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैँ। इस दौरान इस प्यारे से कपल को रोमांटिक होते हुए भी देखा जा सकता है।
दरअसल निक और प्रियंका की बर्फ पर लेटे हुए हैं और हंसते हुए तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं। जबकि एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसमें वो एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। एक तस्वीर में बेटी मालती के साथ प्रियंका और निक नजर आ रहे हैं तो कहीं एक दूसरे पर बर्फ फेंकते हुए मस्ती कर रहे हैं। दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहे थे।
इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लगातार लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''निक जोनस की गर्मी ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''तुम लोग साथ में बहुत खूबसूरत हो। भगवान आप सब का भला करे। आप भी आनंद लें और सुरक्षित रहें।''
जबकि एक का कहना था, ''मुझे अब भी जलन हो रही है। मेरे जीवन का प्यार उसके जीवन के प्यार के साथ हम प्रियंका से प्यार करते हैं।'' इस तरह से लोग अपना प्यार दोनों सितारों पर लुटा रहे हैं। हालांकि प्रियंका की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications