पैरिस फैशन वीक में निक जोनस के साथ ऐसे पहुंची प्रियंका चोपड़ा, जिसने देखा, देखता ही रह गया
प्रियंका चोपड़ा में कुछ तो ऐसी बात है कि उनसे नज़रें ही नहीं हटती हैं। पैरिस फैशन वीक में भी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ पहुंची और उनके स्टाईल स्टेटमेंट की तारीफें हर जगह हो रही हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सादे अवतार में ही पहुंची थीं लेकिन शायद उनकी इसी सादगी ने फैन्स का दिल जीत लिया।
प्रियंका और निक हाल ही में निक के भाई जो जोनस ओर सोफी टर्नर की शादी में धमाल मचा कर लौटे हैं। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनकी गुलाबी साड़ी ने सबका दिल जीत लिया था। प्रियंका और निक हमेशा परिवार को महत्त्व देते दिखाई दे जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। इस शादी के बाद से लगातार प्रियंका पर कोई ना कोई वार ज़रूर होता है। कोई उनकी शादी को केवल पैसों के लिए बताता है तो कोई निक जोनस को उनसे छोटा होने पर ताने मारता है। लेकिन प्रियंका को अब ज़माने की ज़्यादा फिक्र नहीं रह गई है।
हाल ही में प्रियंका ने बोल्डनेस की सारी हदें पार करते हुए एक फोटोशूट किया जहां वो बिना ब्लाउज़ के एक साड़ी पहने नज़र आईं। प्रियंका अपनी साड़ी को संभालते हुए डांस भी करती हुई नज़र आईं और इस फोटोशूट की काफी आलोचना भी हुई।
वो जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रही हैं। तब तक देखिए उनकी बेहद सेक्सी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
