..................... Priyanka Chopra and Nick Jonas are officially married, Ralph Lauren reveals christian wedding details - Hindi Filmibeat

मिस्टर एंड मिसेज़ निक जोनस को बधाई, प्रियंका चोपड़ा की शादी से आया पहला ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्मेंं शुरू हो चुकी हैं और अब राल्फ लॉरेन के एक ट्वीट ने कंफर्म किया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पूरी पंंरपराओं के साथ क्रिश्चियन तरीके से शादी कर ली है। दोनों को आधिकारिक रूप से पति पत्नी घोषित कर दिया गया है। इसके बाद फैन्स ने प्रियंका चोपड़ा को बधाईयां देना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार राल्फ लॉरेन के ही आउटफिट्स में मेट गाला में 2017 में नज़र आए थे। उनकी शादी के आउटफिट्स भी राल्फ लॉरेन ने डिज़ाइन किए और प्रियंंका पहली सेलिब्रिटी हैं जो अपनी शादी पर राल्फ लॉरेन का गाउन पहने नज़र आईं।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-are-officially-married-ralph-lauren-reveals-wedding-details

प्रियंका और निक की शादी के लिए पादरी की भूमिका निभाई निक के पिता पॉल केविन जोनस ने। अंंगूठी बदलने के बाद, प्रियंका और निक ने एक दूसरे को पति और पत्नी के रूप मेंं कुबूल किया। इससे पहले कल रात प्रियंंका चोपड़ा की मेहंंदी और संगीत की रस्में हुईं। शादी में शिरकत करने के लिए पूरा अंंबानी परिवार जोधपुर पहुंचा है।

वहीं प्रियंका की तस्वीरों को लेकर जोधपुर मेंं मीडियाकर्मी, पास के मंदिर की टंकी पर चढ़ कर फोटो लेने की कोशिश की जिसके बाद मीडियाकर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। हाल ही में वोग को दिए अपने पहले इंटरव्यू में प्रियंका और निक ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की।

हालांकि हम आपको ये प्रेम कहानी पहले ही सुना चुके हैं लेकिन ये इतनी शानदार प्रेम कहानी है कि एक बार से दिल भर ही नहीं सकता। जानिए कैसे मिले प्रियंका और निक और कैसे किया निक ने प्रियंका को प्रपोज़ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X