50 करोड़ में बेचने के बाद 140 करोड़ का होगा प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का नया घर !
प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी के बाद लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस के निजी जिंदगी और लार्जर देन लाइफ से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दोनों की वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें सामने आयी थीं।
फिलहाल वेकेशन से दूर होकर अब दोनों अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में करोडों के बजट के साथ नया घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये कदम निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए उठा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस ने लॅास एजेलिस में अपना पुराना घर शादी से पहले बेच दिया। जिसकी कीमत तकीबन 50 करोड़ के करीब बताई जा रही है। दोनों मिलकर अब नए घर की तलाश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications