मुंबई पुलिस ने ट्रोल किया प्रियंका चोपड़ा - फरहान अख्तर के द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर, मिला जवाब
Recommended Video
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज़ पिंक का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसका एक सीन मुंबई पुलिस को खटक गया। दरअसल, इस सीन में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर बैंक लूटने की बात कर रहे थे। इस सीन को सबटाइटल के साथ शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि चोरी और डकैती की धाराएं कौन सी होती हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने भी शानदार जवाब दिया।
दरअसल, फिल्म का एक डायलॉग हैं जहां प्रियंका चोपड़ा कहती दिखती हैं कि अच्छे से रहने के लिए हम बैंक में डाका डाल लेंगें। इस सीन का स्क्रीनशॉट लेकर मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि ऐसा करने पर उन्हें सात साल की जेल और कितना जुर्माना हो सकता है।

अब बस प्रियंका और फरहान यूं ही तो ट्रोल नहीं हो जाते। मुंबई पुलिस को जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अरे, हम तो रंगे हाथों पकड़े गए। वहीं फरहान अख्तर ने जवाब दिया कि आगे से सामने सामने ऐसे प्लान नहीं बनाएंगे।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी मज़ेदार है और ये अकसर जनता को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड की मदद लेता रहता है -


Click it and Unblock the Notifications












