प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी अगली American Film Love Again का फर्स्ट लुक, रिलीज़ डेट का एलान

Priyanka Chopra American film Love Again

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है। लेकिन ये फिल्म भी देसी नहीं बल्कि विदेशी ही है। प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra] ने American Film Love Again से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस अमरीकी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे सैम ह्यूगन [Sam Heughan] और सिलीन डियॉन [Celine Dion]।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से अपना और सैम का लुक शेयर करते हुए लिखा - #LoveAgainMovie, पूरे विश्व के सिनेमाघरों में 12 मई से रिलीज़ हो रही है। जो भी मुझे निजी रूप से जानता है वो ये भी जानता है कि मैं सिलीन डियॉन की कितनी बड़ी फैन हूं। मुझे ये बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी फिल्म में सिलीन का बिल्कुल ताज़ा म्यूज़िक भी होगा। मुबारक हो सैम, हमने कर दिखाया।

गौरतलब है कि इस अंग्रेज़ी फिल्म का नाम पहले It's All Coming Back To Me रखा गया था। ये फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई एक जर्मन भाषा की फिल्म SMS für Dich का अंग्रेज़ी रीमेक है। धीरे धीरे, फिल्म में तब्दीलियां होती गईं और आखिरकार इसका नाम Love Again रखा गया। फिल्म एक ऐसी लड़की कहानी है जो अपने प्रेमी को खोने के बाद रोज़ उसके फोन नंबर पर उसे संदेश भेजती है।

LOVE AGAIN की कहानी

एक दिन अचानक ये संदेश किसी और आदमी तक पहुंचने लगते हैं क्योंकि उस आदमी के पास इस लड़की के प्रेमी का नंबर अलॉट हो जाता है। इसके बाद ये लड़का लगातार, संदेश सुनता है और इस लड़की तक पहुंचना चाहता है जिसके लिए वो एक म्यूज़िशियन की मदद लेता है। फिल्म में Celine Dion अपनी ही भूमिका निभाती दिखेंगी।

गौरतलब है कि ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। हालांकि, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा 2019 में Isn't It Romantic नाम की अंग्रेज़ी फिल्म में लव गुरू की भूमिका में नज़र आई थीं। वहीं आखिरी बार, प्रियंका चोपड़ा, 2021 में The White Tiger और The Matrix Resurrections नाम के दो प्रोजेक्ट्स में नज़र आई थीं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

The White Tiger इसी नाम की अवार्ड विनिंग किताब पर आधारित अंग्रेज़ी फिल्म थी जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। वहीं The Matrix Resurrections में प्रियंका चोपड़ा सती के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा ब्रेक पर हैं और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ वक्त बिता रही हैं। इस बीच वो अपनी अगली वेब सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास कोई भी हिंदी प्रोजेक्ट नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X