प्रियंका चोपड़ा की झोली में एक और बड़ा अवार्ड..
प्रियंका चोपड़ा इस साल दादा साहब फाल्के अवार्ड देने की घोषणा की गई है।
दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स में एक नई कैटगरी लाई है 'Internationally Acclaimed Actress Award', इस बार ये अवार्ड प्रियंका चोपड़ा को दिया जा रहा है। जाहिर है आज के समय में प्रियंका चोपड़ा से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली कोई और एक्ट्रेस नहीं है।
[Just IN.. अक्षय कुमार को मिली नक्सलियों से धमकी.. जवानों की मदद की.. तो..... ]
प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको टीवी सीरियल करके अपनी हॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली है। अब तो उनकी फिल्म बेवॉच भी अगले सप्ताह रिलीज के लिए तैयार है।

प्रियंका चोपड़ा को इस सम्मान से 1 जून को नवाजा जाएगा। लेकिन वो इसे लेने खुद आ पाएंगी या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आजकल बेवॉच के प्रमोशन की वजह से प्रियंका चोपड़ा काफी व्यस्त रहती हैं और कई जगहों पर उन्हें जाना पड़ रहा है।
ऐसे में अगर वो वाकई अवार्ड लेने आती हैं तो बहुत बड़ी बात होगी। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इस अवार्ड को जीतने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications











