सलून जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाई यूके लॅाकडाउन नियमों की धज्जियां, मौके पर पहुंची पुलिस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में हैं। कोरोना काल के दौरान वह अपने पति के साथ रही हैं। जहां पर उन्होंने कोरोना की सारी सावधानी और नियम का ध्यान रखा है। लेकिन इस बार अनजाने में प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना के नियम क धज्जियां उड़ा दी हैं।
वो भी एक साधारण से काम के लिए। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में कोरोना लॅाकडाउन के चलते फंसी हुई हैं। नए कोरोना स्ट्रोक के कारण यूके में पूरी तरह से लॅाकडाउन दोबारा लगाया गया है। जिसमें किसी को कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा कोरोना के नियम को ब्रेक करते हुए सलून विजिट करने पहुंची। जिसे वहां की प्रशासन ने कोरोना उल्लघंन माना। प्रियंका चोपड़ा के सैलून पहुंचने के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। प्रियंका चोपड़ा को चेतावनी दी।


Click it and Unblock the Notifications