..................... Priyanka Chopra again opened the raw script of Bollywood, said this about female artists - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने फिर खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, महिला कलाकारों को लेकर कही यह बात...

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, और किसी ना किसी मुद्दे पर अपना बयान देती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में अपने दिनों के बारे में बात की। कॉल हर डैडी के साथ एक पॉडकास्ट में, उन्होंने बॉलीवुड के डार्क फ्रेज को उजागर किया।

दरअसल प्रियंका ने बताया कि, कैसे उन्हें यह सिखाया गया था कि कुछ प्रकार के शरीर को सुंदर माना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड में ये आम बात है कि गोरा रंग ही सुंदर होता है। ऐसा एक्टर्स भी मानते हैं कि जिसका रंग साफ है वो ही सुंदर है।

प्रियंका ने कहा कि, ये कॉन्सेप्ट ऐड फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में आया और फिल्म इडस्ट्री में सबने इसे ही सच मान लिया। इसके अलावा, उन्होंने शेयर किया जब वो इंडस्ट्री में शामिल हुई थीं तो उन्हे बताया कि स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए के लिए एक खास तरीके का होना चाहिए।

एक्ट्रेस ने शेयर किया, जब मैं पहली बार 20 साल पहले शामिल हुई थी, तो हमने इसके बारे में बात नहीं की थी। तब एक्ट्रेस से यह उम्मीद की जाती थी कि वो दुबली-पतली हो, उसकी पेल्विक बोन दिखती हो और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो वहां कैसे पहुंचती हैं। आपको ऐसा ही दिखना चाहिए और जो ऐसा नहीं है वो सुंदर नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, फैशन और फिल्मों में लोग एक निश्चित शरीर का वजन और एक निश्चित आकार की ड्रेस में फिट होने के लिए कहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह सब सामान्य था और अब भी होता है लेकिन बंद दरवाजों के पीछे।

प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद है कि ये प्रथा तब टूटेगी, जब लोग बोलना शुरू करेंगे। खैर यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने या किसी कलाकार ने बॉलीवुड के काले सच को लेकर बात की हो क्योंकि कहीं बार कहीं सारे लोग इस पर बात कर चुके हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X