अभिषेक और प्रियंका की फिल्म के लीड रोल में जायरा वसीम की एंट्री, सोनाली बोस होंगी डायरेक्टर

सोनाली बोस एक बेहतरीन निर्देशक है और उनकी अगली फिल्म मे एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो है दंगल गर्ल जायरा वसीम की। बता दें कि इस फिल्म में जायरा वसीम की एंट्री हो रही है और वो अभिषेक और प्रियंका के साथ फिल्म में धमाल मचाती हुए नजर आने वाली है।

सोनाली बोस की इस फिल्म की बात करे तो फिल्म महिला प्रधान फिल्म है और एक बहादुर महिला के जीवन पर आधारित सच्ची कहानी है। आपको बता दें कि भले ही जायरा वसीम की एंट्री इस फिल्म में काफी बाद में हुई हो और पहले प्रियंका और अभिषेक आ गए हो पर फिल्म का मुख्य किरदार जायरा वसीम ही निभाएंगी।

zaira wasim, abhishek bachchan, priyanka chopra, ज़ायरा वसीम, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में उस बच्ची की मां का किरदार निभाएंगी जिसको जायरा प्ले करने वाली है। जी हां ये खबर मुंबई मिरर के अनुसार आपको बता रहे हैं।

इसकी कहानी ऐसी है कि ये 13 साल की छोटी सी लड़की आएशा जो कि एक स्पीकर होती है। एक बेहद गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बाद भी जीवन में काफी संघर्ष करती है और लोग इसकी कहानी से काफी प्रेरणा लेते है जो कि माई लिटिल एपिफनीज नाम की किताब में लिखा हुआ है।

आपको बता दें कि कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी आएशा ने 24 जनवरी को 2014 को 18 साल की उम्र में आखिरी सांस ली और सबको छोड़कर चली गई।

इसकी कहानी से सोनाली बोस इतनी प्रभावित हुई कि वो फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म में अभिषेक और प्रियंका आएशा के माता-पिता का रोल करने वाले है और इसके लिए वो तैयार है।

बता दें कि फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर प्रोड्यूस कर रहे है। इसके पहले भी अभिषेक और प्रियंका दोस्ताना में साथ नजर आ चुके है।

अभिषेक की बात करें तो अभी तक फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई थी। अब अभिषेक बच्चन इस फिल्म की प्रमोशन में काम करेंगे।

वहीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत शूटिंग के लिए वापस लौटी है और सलमान खान के साथ एक बार फिर से नजर आने वाली है। काफी समय के बाद प्रियका बॉलीवुड में वापसी कर रही है और सलमान खान ने प्रियंका का भी खास अंदाज में स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X