..................... Priyanka Chopra, Abhishek Bachchan may reunite after 10 years for Margarita with a Straw director Shonali Bose's next - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फिर बनेगी जोड़ी, सोनाली बोस की फिल्म में आएंगे नजर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनो फिल्म भारत के लिए हॉलीवुड से वापस आई है और सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अभिषेक बच्चन के साथ भी नजर आने वाली है। ये दोनो कलाकार फिल्म दोस्ताना में एक साथ देखे गए थे।

अब खबर है कि सोनाली बोस की अगली फिल्म में दोनो फिर से बड़ा पर्दा साझा करते हुए दर्शकों के सामने आएंगे। सोनाली बोस की इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर प्रोड्यूस कर रहे है।

priyanka chopra, abhishek bachchan, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन

जो फिल्म सोनाली बोस प्रियंका और अभिषेक को लेकर बनाने जा रही है ये फिल्म एक रियल लाइफ आएशा चौधरी के जीवन से प्रेरित है। इसकी कहानी ऐसी है कि ये 13 साल की छोटी सी लड़की एक बेहद गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बाद भी जीवन में काफी संघर्ष करती है और लोग इसकी कहानी से काफी प्रेरणा लेते है जो कि एक किताब में लिखा हुआ है।

आपको बता दें कि कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी आएशा ने 24 जनवरी को 2014 को 18 साल की उम्र में आखिरी सांस ली और सबको छोड़कर चली गई।

इसकी कहानी से सोनाली बोस इतनी प्रभावित हुई कि वो फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म में अभिषेक और प्रियंका आएशा के माता-पिता का रोल करने वाले है और इसके लिए वो तैयार है।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से देखने के बाद दर्शको का क्या रिएक्शन होता है ये तो फिल्म को देखने के बाद ही समझ में आएगा।

अभिषेक की बात करें तो अभी तक फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई थी। अब अभिषेक बच्चन इस फिल्म की प्रमोशन में काम करेंगे।

बता दे कि अभिषेक के लिए ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है और इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदें भी है क्योंकि अभिषेक का करियर काफी बुरे दौर से गुजर रहा है।

इसके बाद अभिषेक बच्चन को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी और जल्दी ही अभिषेक बच्चन इस पर अपना फैसला ले सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X