जन्मदिन स्पेशल- 'दी हीरो' से लेकर 'बर्फी' तक प्रियंका का सफर

सनी देओल के साथ दी हीरो फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का आज 30वां जन्मदिन है। जमशेदपुर बिहार में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने 2000में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर बॉलीवुड में आने का रास्ता खोल दिया। फिल्म द हीरो से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्रियंका ने आज बॉलीवुड में 7 साल का सफर सफलतापूर्वक तय कर लिया है। प्रियंका को बॉलीवुड में पीसी निक नेम से भी बुलाया जाता है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की इस साल आई फिल्म तेरी मेरी कहानी में फिल्म कमीने की हिट जोड़ी को कास्ट करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा इसी साल रितिक रोशन के साथ आई फिल्म अग्निपथ में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय को काफी सराहना मिली।

साल 2008 में आई फिल्म फैशन से प्रियंका के करियर को काफी उचाइंयां मिली।फैशन फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद दोस्ताना, कमीने, डॉन 2 और अग्निपथ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के चलते प्रियंका को बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा।

अपने अभिनय के अलावा प्रियंका बॉलीवुड में अपनी समकालीन अभिनेत्री करीना कपूर के साथ विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। साथ ही शाहिद कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी प्रियंका कई बार खबरों की सुर्खियों में नजर आईं।

फिल्हाल प्रिंयका चोपड़ा ओर रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी इस साल के सितम्बर माह में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका और रणबीर कपूर ने गूंगे-बहरे का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X