निक जोनस ने सगाई में प्रियंका चोपड़ा को दी थी बेशकीमती रिंग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की। प्रियंका चोपड़ा की शादी शादी के साथ साथ प्रियंका की सगाई की अंगूठी आजतक चर्चा में रहती हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी की कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे। इस कीमत में आप लग्जरी घर खरीद सकते हैं।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा को सगाई में निक जोनस ने सबसे मंहगी अंगूठियों में से एक रिंग गिफ्ट की थी। इस रिंग की कीमत 2.1 करोड़ रुपये हैं। हाल में ही वोग अरबिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 2 करोड़ी रिंग पर रिएक्शन भी दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्य में पहले हंसमुख अंदाज में कहा कि अगर में अपनी अंगेजमेंट रिंग के बारे में कुछ नहीं कहूंगी तो मेरे पति मुझे मार डालेंगे। मैं मजाक कर रही हूं। ये मेरी सगाई की अंगूठी है और मैं इसे बेहद संभाल कर रखती हूं। ये मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक हैं।
प्रियंका चोपड़ा से इस इंटरव्यू में उनके जन्नत पल के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी जन्नत उनका परिवार,दोस्त और घर हैं। मेरी जन्नत मेरा परिवार है। प्रियंका चोपड़ा का ये जवाब जरूर उनके फैंस को पसंद आया होगा।
बता दें हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा अपने अमेरिका वाले घर में की। प्रियंका ने पति निक के साथ मिलकर लक्ष्मी पूजा की। पांरपरिक तरीके से दिवाली पूजा उन्होंने विदेश में रहते हुए भी आयोजित की जिसे देख उनके फैंस काफी उत्साहित हुए।


Click it and Unblock the Notifications