..................... Priyanka Chahar Choudhary And Tusshar Kapoor Wedding Photo Viral From Dus June Ki Raat - Hindi Filmibeat

दुल्हन बनी प्रियंका, कपूर खानदान के बेटे संग मंडप पर आईं नज़र, शादी की तस्वीरों से हैरान जमाना

Priyanka Chahar Choudhary Tusshar Kapoor

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में वह दुल्हन बनती हुई नजर आई। उन्होंने पिंक कलर का शादी का जोड़ा पहना था और इसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। इतना ही नहीं वह मंडप पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर के साथ नजर आए और दोनों वरमाला पहना हुए पोज देते हुए देखे जा सकते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि तुषार कपूर और प्रियंका को ब्राइडल आउटफिट में देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं कि यह आखिरकार क्या हो रहा है। इतना ही नहीं काफी सारे लोग तो प्रियंका से सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार अंकित गुप्ता कहां है। वह कहीं दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं और अंकित के बिना शादी कैसे हो सकती है।

हालांकि कुछ लोग तो प्रियंका चौधरी और तुषार कपूर की इस फोटो को देखकर कह रहे हैं की तस्वीर तो अच्छी है लेकिन असली होनी चाहिए थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका और अंकित बहुत खास दोस्त हैं। दोनों उड़ारियां सीरियल में साथ में काम कर चुके हैं और बिग बॉस में भी इनकी स्पेशल केमिस्ट्री को देखा गया था।

बताया तो यह भी जाता है कि अंकित और प्रियंका रिलेशनशिप में है। फैन्स को यह कपल काफी ज्यादा पसंद है और हाल ही में दोनों की शादी की भी अफवाह सामने आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इसको सिरे से खारिज कर दिया था। अगर हम मंडप वाली तस्वीर की बात करें तो यह वेब सीरीज दस जून की रात के दौरान की है और इसमें प्रियंका और तुषार लीड किरदार में है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वेब सीरीज दस जून की रात में तुषार कपूर को भाग्येश के किरदार में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं वह बेड लक के साथ में पैदा हुआ है। सीरीज में यह दिखाया जाता है कि फिर कैसे प्रियंका उसकी जिंदगी में आती है और गुड लक बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X