प्रियंका चोपड़ा के घरवाले चाहते थे मोहित रैना 'महादेव' को दामाद बनाना, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की। इसके बाद से ही प्रियंका लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके घरवाले चाहते थे कि वो मोहित रैना से शादी कर लें। इसकी वजह उनका टीवी शो देवों के देव महादेव था।
प्रियंका चोपड़ा के घरवालों की दिल की बात जब मोहित रैना तक पहुंची तो उनका भी रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पॅाप सिंगर निक जोनस को एक साल डेट करने के बाद शादी कर ली। दोनों के शादी के फैसले ने सभी को चौंका दिया। देसी गर्ल ने विदेश के इस सुपरस्टार को अपना जीवनसाथी चुना।

हाल ही में जूम टीवी से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मेरी मौसी चाहती थी कि मैं मोहित रैना यानी कि देवों के देव से शादी कर लूं। इसकी वजह बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मेरी मौसी को लगता है कि वो एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लड़के हैं। क्योंकि वो देवों के देव हैं। मौसी ने ये भी कह दिया था कि मोहित भी एक्टर हैं और प्रियंका की तरह एक्टिंग करते हैं।
ऐसे में दोनों का मैच परफेक्ट होता। जब मौहित रैना को ये बात पता चली तो उन्होंने मजाक में कहा कि अब क्या किया जा सकता है, उनकी शादी हो गई है। क्या कर सकते हैं। गौरतलब है कि मोहित रैना के करियर के शुरुआती दिनों में ये चर्चा रही कि वह मौनी रॅाय को डेट कर रहे थे। हालांकि इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी। बल्कि ये रिपोर्ट आयी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











