एड्स पर फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन

By Staff

Priyadarshan
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म 'दे दना दन' की सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ जानलेवा बीमारी एड्स पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रियदर्शन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "फिल्में जनमानस में चेतना जाग्रित करने का माध्यम होती हैं। अगर मैं देश के सबसे बड़े स्टार को साथ लेकर कोई बिना मतलब की फिल्म बनाता हूं तो फिर उसका क्या अर्थ रह जाएगा।"

प्रियदर्शन ने कहा कि वह जनमानस के लिए फिल्में बनाना चाहते हैं। वह चाहें अक्षय कुमार और त्रिशा को साथ लेकर बिल्डर माफियाओं पर बनी फिल्म 'खट्टा मीठा' ही क्यों न हो, प्रियदर्शन हमेशा आम लोगों की भाषा बोलना चाहते हैं।

'हेरा-फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग' और 'भूल-भुलैया' जैसी सफल हास्य फिल्में बना चुके प्रियदर्शन का कहना है कि वह हमेशा ऐसी फिल्में बनाने में यकीन करते हैं, जो सीधे दर्शकों से संपर्क साध लें।

बकौल प्रियदर्शन, "मुझे फिल्में बनाना पसंद है। मैं विश्व सिनेमा को समझता हूं। मैं फेलियानी, रे और गोडार्ड के बारे में अच्छी तरह जानता हूं। मैं सत्यजीत रे को भी अच्छी तरह समझता हूं। इसके अलावा मैं फिल्म बाजार को भी अच्छी तरह समझता हूं। मैं उन लोगों के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता, जो सिनेमाघरों का रुख करते ही नहीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X