आयुष्मान और कार्तिक आर्यन ने रिजेक्ट की फिल्म- निर्देशक ने कहा, "एक्टर के सामने गिड़गिड़ा नहीं सकता"
निर्देशक प्रियदर्शन 2003 में आई अपनी हिट फिल्म हंगामा का सीक्वल हंगामा 2 लेकर आ रहे हैं। फिल्म में मीजान जाफरी, शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, प्रणिता सुभाष जैसे कलाकार हैं। फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पहले आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन को भी अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी।
प्रियदर्शन ने कहा- हंगामा को रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं.. और आज भी लोगों को यह फिल्म याद है। हलचल और गरम मसाला के बाद प्रोड्यूसर रतन जैन के साथ एक बार फिर जुड़कर मैं खुश हूं। यह मेरी पिछली फिल्मों की तरह कॉमेडी से भरपूर पूरी तरह से फैमिली फिल्म होगी।

वहीं, स्टारकास्ट पर बात करते हुए निर्देशक ने पीटीआई से कहा, 'मैं सीधा किसी से मिलने नहीं गया था। मेरे कॉन्सेप्ट को सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन को सुनाया गया था। सभी ने फिल्म करने से इनकार कर दिया।'


Click it and Unblock the Notifications