..................... प्रियदर्शन की हंगामा 2 है उनकी ही मलयालम फिल्म का रीमेक | Priyadarshan's Hungama 2 is a remake of his 1994 Malayalam film Minnaram, eight remake - Hindi Filmibeat

हंगामा 2 है इस मलयालम फिल्म का रीमेक, आठवीं बार अपनी ही फिल्म रीमेक कर रहे हैं प्रियदर्शन

प्रियदर्शन की शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीज़ान जाफरी, प्रणीता सुभाष, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव स्टारर फिल्म हंगामा 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। और ट्रेलर के साथ ही ये राज़ भी खुल चुका है कि प्रियदर्शन की हंगामा 2 उन्हीं की एक फिल्म का रीमेक है।

हंगामा 2, प्रियदर्शन की 1994 में आई मलयालम फिल्म मीन्नारम का रीमेक है। वो फिल्म भी इसी कन्फ्यूजन के इर्द गिर्द घूमती है जहां एक बच्चा है जिसका पिता उसे अपना बच्चा मानने से इंकार करता है।

priyadarshan-s-hungama-2-is-a-remake-of-his-1994-malayalam-film-minnaram-eight-remake-by-director

वहीं उसकी मदद जब एक तीसरी महिला करती है तो उस महिला का पति उन दोनों के अफेयर होने का शक करता है और इसी पूरे कन्फ्यूजन से हंगामा मच जाता है। दिलचस्प है कि हंगामा भी एक पति - पत्नी के जोड़े और पति के अपनी पत्नी के अफेयर होने के शक के कन्फ्यूजन पर ही आधारित थी।

इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि प्रियदर्शन आठवीं बार अपनी ही फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इससे पहले वो सात बार ऐसा कर चुके हैं और हर बार बॉक्स ऑफिस पर सफल हुए हैं।

कॉमेडी की बेहद ज़रूरत

कॉमेडी की बेहद ज़रूरत

गौरतलब है कि इस समय देश में लोग जितने तनाव में हैं उन्हें वाकई एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म की ज़रूरत है। और कॉमेडी फिल्म के लिए प्रियदर्शन से बेहतर ऑप्शन तो कोई हो ही नहीं सकता।

13 साल बाद वापसी

13 साल बाद वापसी

इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार शिल्पा शेट्टी अनिल शर्मा की फिल्म अपने में सनी देओल के अपोज़िट दिखाई दी थीं।

पिछले साल से टल रही

पिछले साल से टल रही

गौरतलब है कि हंगामा 2 पिछले साल अगस्त से रिलीज़ हो रही है लेकिन कोरोना के चलते फिल्म लगातार आगे बढ़ती गई। अब आखिरकार, फिल्म हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ हो रही है।

शिल्पा शेट्टी - परेश रावल की केमिस्ट्री

शिल्पा शेट्टी - परेश रावल की केमिस्ट्री

फिल्म में शिल्पा शेट्टी और परेश रावल पति - पत्नी के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म भी हंगामा की ही तरह, परेश रावल के अपनी पत्नी के अफेयर के शक के इर्द गिर्द घूमेगी। बस इस बार कलेवर और ढंग दोनों ही बदला हुआ है।

मीज़ान और प्रणीता

मीज़ान और प्रणीता

फिल्म में परेश रावल और शिल्पा शेट्टी के अलावा मीज़ान जाफरी और साउथ की एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष भी दिखाई देंगी। हाल ही में प्रणीता सुभाष ने लॉकडाउन में शादी कर ली।

परेश रावल की कॉमेडी

परेश रावल की कॉमेडी

परेश रावल की कॉमिक टाईमिंग शानदार है। और ये कॉमिक टाईमिंग तब और भी मज़ेदार हो जाती है जब उन्हें डायरेक्ट करने वाले प्रियदर्शन हो। परेश रावल ने हेरा फेरी के साथ प्रियदर्शन के साथ एक शानदार कॉमेडी पारी की शुरूआत की थी।

इस बार भी ढेर सारा कन्फ्यूजन

इस बार भी ढेर सारा कन्फ्यूजन

प्रियदर्शन पहले ही साफ कर चुके हैं कि हंगामा 2 ना ही उनकी फिल्म हंगामा का सीक्वल है और ना ही रीमेक। लेकिन फिल्म का नाम नहीं बदला गया है क्योंकि इस बार भी ढेर सारे किरदारों के बीच कन्फ्यूजन का धमाका होगा।

चुरा के दिल मेरा

चुरा के दिल मेरा

फिल्म में शिल्पा शेट्टी और मीज़ान जाफरी, शिल्पा के ब्लॉकबस्टर गाने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली पर डांस करते दिखाई देंगे। ट्रेलर में इसकी झलक मिल चुकी है और फैन्स को ये बहुत ज़्यादा पसंद आ रहा है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने मीज़ान को सलाह दी थी कि आंख बंद करके प्रियदर्शन जो कहें, करते चलो।

16 जुलाई का इंतज़ार

16 जुलाई का इंतज़ार

फिल्म आखिरकार, 16 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और फैन्स बस अब हंसी के धमाकों का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद तय है कि हंगामा 2 फैन्स को काफी पसंद आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X