बेस्ट हैं प्रियदर्शनः हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर

हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर पीटर पेडरेरो ने कहा है कि फिल्मकार प्रियदर्शन के साथ काम करना एक अच्छा अहसास रहा। पेडरेरो ने प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म 'तेज' में एक्शन कोरियोग्राफी की है। पेडरेरो ने यह कहा कि प्रियदर्शन ने उनकी कलात्मक विधा को विस्तार देने में काफी मदद की है।

पेडरेरो प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियदर्शन एक बेहतरीन फिल्मकार हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अपनी फिल्म में क्या चाहिए। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक्शन दृश्यों को लिखने और फिल्माने की पूरी आजादी दी। बाद में उन्होंने कहा कि उनको 'तेज' में काम करने वाले लोगों के साथ बहुत मजा आया।

'द ब्रेवहार्ट', 'द ब्राउन अल्टीमेटम' और 'द बैंक जॉब' जैसी हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके पेडरेरो ने कहा कि हॉलीवुड की फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर को ज्यादा आजादी नहीं मिलती लेकिन प्रियदर्शन के साथ काम करते हुए मुझे अपनी कलात्मक विधा को विस्तार देने में काफी मदद मिली है।

'तेज' में अजय देवगन, अनिल कपूर, बोमन ईरानी, जायद खान, कंगना रनौत और समीरा रेड्डी ने काम किया। इसमें दक्षिण के स्टार मोहनलाल भी दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X