"फिल्म तो ज़रूर बनेगी पर अक्षय नहीं...शाहरूख या आमिर के साथ"
प्रियदर्शन एक बार फिर फॉर्म में लौट आए हैं । हाल ही में उन्होंने मलयालम में ओप्पम नाम की एक फिल्म डायरेक्ट की जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म को 2016 की सबसे बड़ी हिट करार दे दिया गया है।
और अब प्रियदर्शन इस फिल्म का रीमेक बनाने को तैयार हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या ये रीमेक उनके पसंदीदा एक्टर अक्षय के साथ होगा तो प्रियदर्शन का जवाब था ना।

उनकी मानें तो इस फिल्म के लिए शाहरूख या आमिर ही जंचेंगे इसलिए उन्होंने दोनों से ही फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की है। दोनों में से जो भी फिल्म को हां कर देता है वो उसके साथ फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
[बनाते रहिए सुलतान, बनते रहिए रूस्तम, ये है 2017 की #Oscar फिल्म]
हालांकि अगर दोनों ने ही फिल्म के लिए ना कर दिया तब वो फिल्म के लिए दूसरे ऑप्शन देखेंगे। ओरिजिनल कहानी में मोहनलाल थे। फिल्म एक अंधे आदमी की कहानी जिसे मर्डर के इल्ज़ाम में फंसा दिया जाता है और उसे खुद को बेगुनाह साबित करना है।
[तगड़ा Rumor: वन टू का फोर...फोर टू का वन...लो मिल गया लखन!]
बॉलीवुड में आजकल साउथ रीमेक का सीज़न चल रहा है और कई फिल्मों को लेकर सुपरस्टार्स में खींचतान चल रही है।
कत्थी रीमेक
अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच कत्थी रीमेक को लेकर खींचातानी चल रही थी लेकिन अब गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगोदास ने कंफर्म कर दिया कि वो और अक्षय कुमार हॉलीडे के बाद अब एक बार फिर से साथ में कत्थी रीमेक पर काम कर रहे हैं।
श्रीमंथुडु रीमेक
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पीछे पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। पहले खबरें थीं कि सलमान खान इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करेंगे। पर अफवाहों की मानें तो ऋतिक फाइनल हो चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो फिल्म के बारे में कहीं कोई खबर नहीं है।
क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। वहीं फिल्म के लिए लगातार कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा गया।
थेरी रीमेक
अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। वहीं शाहरूख खान भी इस फिल्म पर नज़रें लगाए हैं। हालांकि अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है।
ऑस्कर नामांकित विसारानई
फिल्म पुलिस की क्रूरता पर बनी एक बेहतरीन ड्रामा है जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में 4 आदमियों को उस जुर्म के लिए पुलिस की यातनाएं सहनी पड़ती हैं जो उन्होंने कभी किया ही नहीं है। अफवाहें हैं कि प्रियदर्शन फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, अक्षय कुमार के साथ।
सुध्धु कुव्वम
गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं। हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी।
नागार्जुन की फिल्म
खबरों की मानें तो करण जौहर ने नागार्जुन की फिल्म तोज़हा की राइट्स खरीद ली है। जल्द ही इसके हिंदी रीमेक की खबर बाहर आ सकती है।
थानी ऑरुवन
जयम राजा अपनी फिल्म थानी ऑरुवन का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए भी सलमान खान और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







