5 सालों से इनकी फिल्म REJECT कर रहे हैं अक्षय कुमार- ब्लॉकबस्टर जोड़ी!
निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियदर्शन पिछले 5 सालों से अक्षय कुमार को एक फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं.. लेकिन अक्षय उनके हाथ ही नहीं लग रहे। दरअसल, यह फिल्म एड्स पर आधारित है, जिसे लेकर अक्षय उत्साहित नहीं हैं। लिहाजा, अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है।
100 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री.. तीन फिल्मों के साथ सुपरस्टार!
सूत्रों की मानें तो प्रियदर्श कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर अक्षय कुमार के पास जा चुके हैं। लेकिन अक्षय ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उनके बाद एक साउथ रीमेक को शुरु करने की भी बात चली। लेकिन अक्षय ने उसे भी रिजेक्ट कर दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार फिलहाल पुराने निर्देशकों से दूरी बना रहे हैं और सभी नए निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। लिहाजा, प्रियदर्शन हों या सुनील दर्शन.. अक्षय इनके साथ फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











