..................... Priyadarshan confirmed he is in talks with the cast of Hera Pheri 3 - Hindi Filmibeat

'हेरा फेरी 3' का तैयारी शुरु- फिर से जमेगी धमाकेदार तिकड़ी, निर्देशक फाइनल!

Recommended Video

Akshay Kumar, Suniel Shetty, Paresh Rawal Return to Comedy Franchise Phir Hera Pherei 3 | FilmiBeat

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 लंबे समय से टलती आ रही है। बीच में खबर थी कि फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार करेंगे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बतौर निर्देशक एक बार फिर फिल्म से प्रियदर्शन जुड़े हैं, जिन्होंने पहली हेरा फेरा बनाई थी। प्रियदर्शन ने कंफर्म किया है कि हेरा फेरी 3 को लेकर फिल्म के कास्ट और प्रोड्यूसर से बातचीत जारी है।

मुंबई मिरर से बात करते हुए निर्देशक ने कहा- जहां पर 'फिर हेरा फेरी' खत्म हुई थी, हेरी फेरी 3 वहीं से शुरु होगी। फिल्म का सफर फिर से वैसा ही होने वाला है.. लेकिन परिदृश्य बिल्कुल अलग होंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही होंगे.. और उनकी उम्र को देखते हुए ही कहानी लिखी गई है।

 Hera Pheri 3

प्रियदर्शन ने कंफर्म किया कि वह फिल्म के कास्ट और प्रोड्यूसर से बातचीत में लगे हैं। लेकिन फिलहाल फिल्म को फ्लोर पर आने में समय है। उन्होंने कहा- फिलहाल मैं एक मलयालम फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं। यह एक बड़ी फिल्म है और मैं हेरा फेरी 3 के बारे में इसके बाद ही सोच पाउंगा। अभी तक कोई डेट कंफर्म नहीं है।

सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने अभी तक 'हेरा फेरी 3' को साइन नहीं किया है, वो इस पर अभी केवल विचार कर रहे हैं। अक्षय फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, निर्माता एक बार फिर हेरा फेरी 3 को पोस्टपोन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X