आमिर-तब्बू की जोड़ी पहली बार
अभी तक आमिर खान और तब्बू ने एक कोई भी फिल्म नहीं की है। फिल्म फना में दोनों थे लेकिन दोनों को एक साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया था।
अब इन दोनों को प्रियदर्शन अपनी नई फिल्म में पेश करने वाले है। यह फिल्म एड्स पर होगी, जो 95 मिनट की होगी। प्रियदर्शन की फिल्म कांजीवरम को इस वर्ष का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
प्रियदर्शन के अनुसार आमिर खान ही एक ऐसे शख्स है जो विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में प्रभावकारी भूमिका अदा कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











