..................... Priya Varrier and Roshan Abdul Rahoof in Oru Adaar Love Tamil song teaser is what teenage love is all about - Hindi Filmibeat

उरु अदार लव: रिलीज हुआ प्रिया प्रकाश के गाने का टीजर, शरारती अंदाज आया नजर

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर रातों रात आंख मरकर स्टार बन गई थी और आज पूरा देश उनको जानता है। फिल्म उरु अदार लव के एक गाने मे उन्होने ऐसे नयन मटकाए कि लोग उसपर फिदा हो गए। उनके साथ इस सीन में हीरो रोशन अब्दुल नजर आए थे।

बता दें कि उसी फिल्म से एक तमिल गाने का टीजर रिलीज किया गया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। पहले कि तरह इस गाने के टीजर में भी प्रिया प्रकाश अपने कातिल और शरारती अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आ रही है।

Priya prakash varrier, प्रिया प्रकाश वारियर

रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया इस समय फिल्म में काफी ज्यादा बिजी है और फिल्म का प्रमोशन कर रही है। हालांकि वो फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा फेमस हो गई है।

इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि फिर इस गाने मे प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल का वही रोमांस नजर आ रहा है। इस गाने की बात करें तो इसको पेयर्ले मान्‍ये ने लिखा है वो काफी बड़े लेखक है।

फिल्म उरु अदार लव इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है और फिल्म के पहले गाने ने ही ऐसा धमाल मचाया था कि प्रिया खुशी से फूली नहीं समा रही थी। इसके साथ ही प्रिया ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था कि उनके सोशल मीडिया एकाउंट में एक रात में 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स जुड़ गए थे।

इसके पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल राहुफ़ के बीच के बहुत ही क्यूट सीन को दिखाया गया है जिसमें दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं।

स्कूल के लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज पहले ही अच्छा खासा बढ़ गया है और अब फैन्स को बस इस फिल्म का इंतजार है।

इस फिल्म को लेकर लोगो को बिल्कुल भी इंतजार नही हो रहा है और फिल्म के लिए उत्सुक है। एक के बाद एक गाने और टीजर लोगों के मन को उत्सुकता से भर रहे है।

बता दें कि दोनो काफी यंग स्टार है और उनको ऐसा बिल्कुल भी पता नहीं था कि वो कम समय में ही पूरे देश में छा जाएंगे और इतने बड़े स्टार बन जाएंगे।

इसमे कोई शक नही है कि ये फिल्म जिस तरह से चर्चा में चल रही है वो सुपरहिट होगी। लोग बस इस फिल्म में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल की केमेस्ट्री देखना चाहते है। फिलहाल आप देखें इस गाने का टीजर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X