रिंकू सिंह की पापा के निधन से सदमे में मंगेतर प्रिया सरोज, आंसूओं के साथ बोलीं- बाबूजी एक बेटी के रूप में मुझे
Priya Saroj On Rinku Singh Father Death: मछलीशहर से सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने अपने होने वाले ससुर खानचंद सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह और उनके पिता के साथ सगाई की एक तस्वीर साझा की और एक भावुक संदेश लिखा।

लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन
प्रिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह बाबूजी ने लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि बाबूजी सादे स्वभाव के, अनुशासित और बेहद मेहनती इंसान थे। परिवार ही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा था और उन्होंने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी।
'बेटी की तरह मिला उनका स्नेह'
प्रिया ने खुद को उनकी बेटी बताते हुए लिखा कि उन्हें हमेशा बाबूजी का प्यार, आशीर्वाद और सही दिशा दिखाने वाली सीख मिलती रही। उनके जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है और अभी भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ बिताए खुशियों भरे पल हमेशा याद रहेंगे।
ग्रेटर नोएडा में ली अंतिम सांस
बताया जा रहा है कि खानचंद सिंह लीवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।
पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू सिंह
जैसे ही रिंकू सिंह को यह दुखद खबर मिली, वह टी-20 विश्व कप के दौरान चेन्नई से अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा दिया और अंतिम विदाई दी।


Click it and Unblock the Notifications











