ना करिश्मा कपूर ना प्रिया सचदेव.. किसी और की बेटी को मिलेगी संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति!

Sunjay Kapoor Property- करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद चर्चा होती आई है कि उनके हजारों करोड़ों की संपत्ति का मालिका आखिर कौन होगा? इसको लेकर कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव सबकी मालकिन होंगी और उनका बेटा ये संभालेगा।
हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि इस वक्त सामने आई जानकारी की मानें तो ना ही करिश्मा कपूर के बेटे और ना ही प्रिया सचदेव के बेटे को संजय कपूर की संपत्ति मिलेगी। तो वो कौन है जो कि 31000 करोड़ की प्रॉपर्टी का वारिस होगा?
बेटा नहीं बल्कि बेटी होगी वारिस!
कहा जा रहा है कि संजय कपूर की कोई संतान उनकी इस संपत्ति की मालिक नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि संजय ने 3 शादियां की हैं जिनसे उनके तीन ही बच्चे हैं। दो बच्चे करिश्मा कपूर से हैं और 1 बेटी प्रिया सचदेव से है। इसके अलावा प्रिया सचदेव की संजय से शादी के पहले भी एक बेटी थी जिसको संजय ने शादी के बाद गोद ले लिया था। इस बेटी का नाम सफीरा है जो कि प्रिया के पहले पति की बेटी है।
कहा जा रहा है कि ये पूरी संपत्ति की मालकिन उनकी यही बेटी सफीरा बनने वाली है। इस खबर को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर क्या पुख्ता खबर सामने आएगी। इतना तो तय है कि करिश्मा कपूर के बच्चों को इसका कोई मालिकाना हक नहीं मिलने वाला है। प्रिया को सोना कॉमस्टार का नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (NED) बनाया गया है। इसके अलावा संजय ने समायरा और कियान के लिए 14 करोड़ के बॉंड खरीदे थे जिससे हर महीने उनको 10 लाख रुपए मिलते हैं।
करिश्मा कपूर के दोनो बच्चे उनके ही साथ रहते हैं और देखने वाली बात होगी कि करिश्मा कपूर अब अपने बच्चों के लिए क्या करती है।


Click it and Unblock the Notifications