वसीयत की जंग के बीच प्रिया सचदेव ने रखा संजय कपूर की कंपनी में कदम, क्या करिश्मा को दिया करारा जवाब?

Priya Sachdev Visits Sunjay Kapur Company: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर इन दिनों अपने पति की कंपनी Sona Comstar की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। भले ही वह इस समय करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ विरासत (inheritance controversy) विवाद में उलझी हुई हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ रहा।
फैक्ट्री पहुंचीं प्रिया
प्रिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने चेन्नई के Sona Comstar के प्लांट और R&D सेंटर का दौरा किया। उन्होंने वहां दो दिन बिताए और कंपनी की लीडरशिप टीम, इंजीनियरों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वे फैक्ट्री का निरीक्षण करती दिखीं और अपने पति संजय कपूर ने 2022 में जो पेड़ लगाए थे उसके पास खड़ी नजर आईं। प्रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'चेन्नई में हमारी टीम के साथ दो शानदार दिन बिताए। फैक्ट्री में घूमते हुए महसूस हुआ कि असली सक्सेस मशीनों से नहीं, बल्कि लोगों की मेहनत, जुनून और लगन से होती है।'
उन्होंने आगे कहा- "जैसा कि संजय हमेशा कहते थे, 'In the pursuit of excellence'- यानी एक्सीलेंस की तलाश में रहना ही असली सफलता है। इंजीनियरों को इतनी लगन से काम करते देखकर मुझे गर्व हुआ।"
प्रिया ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्होंने अब समझा है कि लीडरशिप सिर्फ दिशा देने की नहीं, बल्कि मौजूद रहने की कला है। उन्होंने लिखा- 'एक सच्चा लीडर वही होता है जो अपनी टीम को सुनता है, उनसे सीखता है और उनका ख्याल रखता है। जब लीडर अपने लोगों की परवाह करता है, तो क्वालिटी और ग्रोथ अपने आप आ जाती है।' उन्होंने लिखा कि उन्हें इस टीम पर बहुत गर्व है और वो जल्द ही फिर से चेन्नई लौटेंगी।
कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर, ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Sona Comstar के चेयरमैन थे। उनका निधन इस साल जून में लंदन में एक पोलो मैच के दौरान हुआ था। संजय की शादी 2003 में करिश्मा कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। दोनों 2016 में अलग हो गए थे। इसके बाद 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।
करिश्मा के बच्चों ने उठाए वसीयत पर सवाल
संजय के निधन के बाद प्रिया को कंपनी के बोर्ड में Additional Non-Executive Director बनाया गया है। हालांकि, अब मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। करिश्मा कपूर के बच्चे, उनकी मां के जरिए, दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया के खिलाफ वसीयत में फर्जीवाड़े का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि उनके पिता ने उन्हें उनका हक देने का वादा किया था, लेकिन आखिरी वसीयत में उनके नाम का कोई जिक्र नहीं है। विवाद तब शुरू हुआ जब 30 जुलाई को हुई फैमिली मीटिंग में प्रिया ने 21 मार्च को तैयार की गई वसीयत सबके सामने रखी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











