कोर्ट में ही करिश्मा पर बुरी तरह चिल्लाई सौतन प्रिया सचदेव- तुम्हारे पति ने तुम्हें छोड़ दिया था, 15 साल गायब

Karisma Kapoor Priya Sachdev Fight: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा महासंग्राम बढ़ता ही जा रहा है। संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बाद संजय कपूर की मां ने भी उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मां और दोनों सौतन के बीच 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर एक विवादास्पद कानूनी विवाद छिड़ गया है।
प्रॉपर्टी का ये मामला इस हफ़्ते दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है जहां खूब बहस हुई है। बुधवार, 10 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान, प्रिया सचदेव के वकील राजीव नैयर ने करिश्मा कपूर के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा "15 साल तक संजय की ज़िंदगी से गायब रहीं" और उनकी मौत के बाद ही सामने आईं।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, नैयर ने करिश्मा से कहा, "आपके पति ने आपको कई साल पहले छोड़ दिया था।" उन्होंने 2016 में संजय से करिश्मा के तलाक का भी ज़िक्र किया। उन्होंने प्रिया सचदेव की ओर से आगे कहा, "मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं। प्यार और स्नेह के दावे - ये सब तब कहां थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में तलाक की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी?" प्रिया की कानूनी टीम ने ज़ोर देकर कहा कि वह संजय की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी हैं और इसलिए उनकी संपत्ति की हक़दार हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में समायरा और किआन ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है।
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। इन दोनों का एक बेटा है। वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी विक्रम से हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी है। वो बच्ची अपनी मां के साथ ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











