करिश्मा कपूर की सौतन की 100 करोड़ की पहली शादी, 126 देश से आए थे VIP गेस्ट, ये था दूल्हा

Priya Sachdev First Wedding

Priya Sachdev First Wedding: करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री हैं जो इन दिनों अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़े विवादो को लेकर सुर्खियों में हैं। करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों के बिहाफ पर हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया हुआ है साथ ही प्रिया के साथ जमकर विवाद का सामना कर रही हैं। ऐसे में हम आपको प्रिया की पहली शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी सौतन प्रिया सचदेव ने लुधियाना के बिजनेसमैन से हाई प्रोफाइल तौर पर शादी की थी। बता दे कि इस शादी में 126 देश से मेहमान पहुंचे थे। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि ये शादी 5 साल तक भी टिक नहीं पाई।

दरअसल पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले अमेरिकी होटलियर्स विक्रम चटवाल ने साल 2006 में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सौतन प्रिया सचदेव से उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में शादी कर ली थी। बता दे कि यह शादी सबसे महंगी शादियों में शामिल हो गई थी। विक्रम एक पार्टी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे और इसी पार्टी में उनकी मुलाकात दिल्ली की मॉडल और इनवेस्टमेंट बैंकर प्रिया सचदेव से हो गई थी।

इसके बाद में उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बता दे की विक्रम ने प्रिया को एक मंदिर में जाकर प्रपोज कर दिया और दोनों ने शादी कर ली। चटवाल परिवार ने दिल्ली, मुंबई और फिर उदयपुर में 10 दिनों तक चलने वाली विक्रम और प्रिया की शादी के इस फंक्शन में 126 देश के vip गेस्ट को इनवाइट किया था। अगर हम शादी के खर्चे की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की शादी में 100 करोड़ का खर्चा हुआ। यहां तक की दूसरे देशों से मेहमानों को लाने के लिए चार्टर्ड जेटपहुंच गए थे

स्पेशल गेस्ट फॉर्मर पीएम मनमोहन सिंह से लेकर नाओमी कैंपबेल, शाहरुख खान, लक्ष्मी मित्तल और ग्रीस के राजकुमार निकोलस के अलावा ईरान के दिवंगत शाह के बेटे भी इस शादी में शामिल हुए थे। लेकिन 100 करोड़ी यह शादी सिर्फ 5 साल तक ही टिक पाई। साल 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया और एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम ने अपने डिवोर्स को लेकर कहा कि उनकी शादी फैमिली प्रेशर के कारण हुई। लेकिन दोनों की सोच में बहुत अंतर था।

प्रिया सचदेव से तलाक लेने के बाद में विक्रम के कई सारे ब्रेकअप भी हो चुके हैं। किसी के अलावा प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर से भी शादी कर ली। हालांकि अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और आज के वक्त में काफी ज्यादा लाइमलाइट में भी बने रहते हैं। करिश्मा कपूर की बात करें तो वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है और कुछ वक्त पहले उनकी भी अफेयर की खबरें सामने आई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X