Pics: बिग बॉस में कल सन्नी आज प्रिया

बिग बॉस 6 के घर में जल्द ही पॉर्न स्टार प्रिया राय एंट्री लेने वाली हैं। पिछले साल भी बिग बॉस के घर में एक पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को लाया गया था और उन्होंने बिग बॉस की सफलता में चार चांद लगा दिये और अब एक बार फिर से सन्नी जैसी सफलता फिर से दोहराने के लिए बिग बॉस के निर्माताओं ने इस सीजन में भी एक पॉर्न स्टार को लाने का फैसला किया है।

यूं तो बिग बॉस 6 के शुरु होने के समय होस्ट सलमान खान ने कहा था कि इस बार का बिग बॉस बच्चे भी अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। लेकिन जैसे जैसे बिग बॉस के एपिसोड गुजरते जा रहे हैं सलमान के वो वादे खोखले नज़र आ रहे हैं। पहले तो सपना, राजीव, मिंक जैसे पार्टिसिपेंट्स ने बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े, अश्लील हरकतें करके बिग बॉस को हिंसा से भर दिया और अब सोने पर सुहागा करने आ रही हैं पॉर्न स्टार प्रिया राय।

सलमान के साफ सुथरे बिग बॉस सीजन के वादे पर विश्वास करके चैनल वालों ने भी इस बार के बिग बॉस को रात 11 बजे की बजाय प्राइम टाइम 9 बजे टेलिकास्ट करने दिया। लेकिन अब शायद चैनल वालों को अपने इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए क्योंकि पॉर्न स्टार की एंट्री के बाद बिग बॉस शायद ही कोई परिवार अपने बच्चों के साथ देखना पसंद करेगा। इससे पहले भी पिछले सीजन में सन्नी लियोन को लाकर बिग बॉस ने काफी तहलका मचाया था। हालांकि सन्नी के लिए ये शो बहुत लकी रहा और उन्हें बॉलीवुड में महेश भट्ट की तरफ से डायरेक्ट एंट्री मिली लेकिन क्या इस बार प्रिया राय के लिए भी बिग बॉस उतना ही लकी रहेगा?

वैसे भी महेश भट्ट अपनी आने वाली फिल्मों जिस्म 3 और राज 4 के लिए कुछ नये चेहरे तलाश रहे हैं हो सकता है इस बार भी उनकी तलाश बिग बॉस पर आकर खत्म हो। वैसे इस साल का बिग बॉस कई सारे सरप्राइजेस से भरा हुआ है आइये नज़र डालते हैं इन सरप्राइजेस पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X