पूरा नहीं कर पाए सलमान अपना कमिटमेंट, जानिये कैसे

Salman khan
पढ़कर शायद आप हैरान रह गये होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि सलमान खान जो कि एक बार कमिटमेंट करने के बाद खुद की भी नहीं सुनते आज अपनी ही कमिटमेंट से मुकर गये? ऐसा हुआ है बिग बॉस 6 में। सीजन की शुरुआत में सलमान ने अपने फैन्स से जो कमिटमेंट की थी वो उसे पूरा करने में नाकाम हो गये हैं। आइये जानते हैं कैसे?

बिग बॉस में अब तक काफी ऐसी घटनाएं हुई जिन्हें देखकर खुद सलमान खान शर्मिंदा हो गये थे। उन्होंने कई बार बिग बॉस के प्रतिभागियों को आकर समझाया और कई बार तो गुस्सा भी किया लेकिन इसके बावजूद बिग बॉस का घर लड़ाई का अखाड़ा बना रहा। कभी पूजा मिश्रा, डॉली बिंद्रा ने गालियां देकर दर्शकों को टीवी म्यूट पर करने को मजबूर कर दिया तो कभी सन्नी लियोन की उपस्थिति ने लोगों को आंखें बंद करने को मजबूर कर दिया। बिग बॉस के सेट पर आकर खुद सलमान ने ये कबूल किया वो खुद कभी कभी टीवी सेट बंद कर देते हें क्योंकि वो अपने परिवाल के साथ बैठकर ये सब नहीं देख सकते।

इस साल जैसे ही बिग बॉस 6 के शुरु होने की खबर आई तो सलमान खान ने पहले ही प्रमोशन के दौरान कहा कि इस बार का सीजन बिल्कुल लड़ाई झगड़ और अश्लीलता से हटकर होगा। इस बार के सीजन को बच्चे भी अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। एक तरह से सलमान ने ये कमिटमेंट की कि बिग बॉस के इस छठें सीजन में सभी प्रतिभागी सिर्फ गेम खेलेंगे। और साथ ही दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शुरुआत के कुछ एपिसोड में तो ऐसा ही लगा कि शायद इसबार का सीजन काफी साफ सुथरा होगा। लेकिन जैसे जैसे भी बिग बॉस का सफर आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे बिग बॉस का मौसम बदलता नज़र आ रहा है।

पहले तो सपना ने घर में कुछ अश्लील हरकतें करके और लड़ाई झगड़े करके घर का माहौल कुछ विवादास्पद बना दिया और फिर अब एक पॉर्न स्टार प्रिया राय की एंट्री बिग बॉस के घर को और भी विवादों से घेर देगी। प्रिया राय जिन्हें हॉलीवुड तक में काफी बुरी नज़रों से देखा जाता है उन्हें अब टीवी के सबसे हिट शो बिग बॉस में शामिल किया जा रहा है ऐसे में कोई सलमान खान से पूछे कि क्या ऐसे लोगों की एंट्री के बाद बिग बॉस का शो पारिवारिक रह जाएगा? क्या इसके बाद वो अपने परिवार के साथ बैठकर इस शो को देख पाएंगे? अगर नहीं तो आखिर रह गया ना सलमान खान का कमिटमेंट पूरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X